{"_id":"e2f2a344a8df4bef7334a49cb962c430","slug":"narendra-modi-jammu-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने धारा 370 पर बदला अपना रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने धारा 370 पर बदला अपना रुख
अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 02 Dec 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने धारा 370 पर अपनी घोषित नीति में बदलाव किया है। जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के इस अनुच्छेद को हटाने के बजाए पार्टी अब इस पर देशव्यापी चर्चा की बात करने लगी है।
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जम्मू रैली में नीतियों में बदलाव के साफ संकेत दिए।
मोदी ने अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर के बिगड़े हालात के लिए जिम्मेदार तो ठहराया लेकिन इसे हटाने के मुद्दे पर फैसला जनता के जिम्मे छोड़ दिया।
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ने तवी के तट से चुनावी शंखनाद करते हुए कांग्रेस को देश की तमाम बुराईयों की जड़ बताया। अपने 45 मिनट के भाषण में मोदी ने जम्मू कश्मीर की बिगड़ी हालत के लिए नेहरू काल से अब तक की कांग्रेस नीतियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि अलगाववाद और सांप्रदायिकता भी कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने चीन और पाकिस्तान संबंधी नीतियों के लिए केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई। मोदी ने उमर सरकार पर भी जमकर हमला बोला। रैली के लिए पूरा शहर सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर सेना के हेलिकाप्टर से रैली स्थल की निगरानी लगातार की गई। जम्मू कश्मीर में यह अब तक की सबसे बड़ी सियासी रैली थी।
रविवार को मौलाना आजाद स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा की ललकार रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को सेपरेट (विशेष दर्जा वाला स्वायत्त) स्टेट के बजाय सुपर स्टेट और बैगर (भिखारी) स्टेट के बजाय बेटर (बेहतर) स्टेट बनाने की जरूरत है।
जो अधिकार उमर को वह सारा को नहीं
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के कारण महिलाओं को अधिकारों के हनन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो अधिकार मुख्यमंत्री उमर को हासिल हैं वह उनकी बहन सारा को नहीं है, क्योंकि सारा ने राज्य के बाहर शादी की है।
मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सवाल किया कि दूसरों को नसीहत देने पीएम पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के कथन पर अमल क्यों नहीं करते जिन्होंने लोकसभा में कहा था कि अनुच्छेद 370 समय के साथ धीरे - धीरे घिसकर खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने अब इसे कवच बनाकर सांप्रदायिकता का गहना पहना दिया है।
क्षेत्रीय भेदभाव करती रही है नेकां-कांग्रेस
मोदी ने जम्मू और लद्दाख के साथ भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाते हुए नेकां और कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीन सूत्रीय नीतियों इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत से कश्मीर की समस्या के समाधान की बात कही।
चीन सीमांत गांवों में बांट रहा सिम कार्ड
चीन द्वारा सीमावर्ती इलाकों में भारतीय लोगों को मुफ्त सिम कार्ड मुहैया कराने पर मोदी केंद्र पर बरसे। इसे मोदी ने दूरसंचार मंत्रालय की नाकामी बताया। चीन द्वारा सीमा के अतिक्रमण पर भी मोदी ने केंद्र सरकार की कमजोर नीतियों की आलोचना की।
सबका साथ सबका विकास
मोदी ने कश्मीर की स्वायत्तता की बात करने वाली नेशनल कान्फ्रेंस द्वारा पंचायतों और स्थानीय निकायों को अधिकार नहीं दिए जाने को दोगली नीति करार दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राज्य में सिर्फ पचास परिवारों ने ही जम्मू कश्मीर में सत्ता का स्वाद प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से चखा है। उन्होंने सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया।