फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   modi_rally_jammu

मोदी की रैली से पहले बम की अफवाह, पुलिस की उड़ी नींद

Wed, 27 Nov 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 27 Nov 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
modi_rally_jammu

मंगलवार का दिन पुलिस के लिए परेशानी भरा रहा। कभी बच्चे के अपहरण तो कभी बम की अफवाह से जम्मू पुलिस की नींद उड़ी रही।

विज्ञापन


हालांकि सारी सूचनाएं अफवाह साबित होने से पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस को सूचना मिली कि बिक्रम चौक के आसपास किसी ने बम रख दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रात लगभग आठ बजे बम निरोधक दस्ते की दस टीमें बिक्रम चौक तलब की गईं। इन टीमों ने बिक्रम चौक से लेकर जिला पुलिस लाइन और फिर जम्मू यूनिवर्सिटी तक मेटल डिटेक्टर से गहन जांच की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। एक दिसंबर को शहर में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


घंटों जांच के बाद कुछ नहीं मिला लेकिन इस दौरान पुलिस की टीमें अफवाह फैलाने वाले लोगों की तलाश में जुटी रहीं। गांधी नगर थाना और नेहरू मार्केट चौकी के पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुला लिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार यह कोरी अफवाह थी। पुलिस के अनुसार बिश्नाह में रहने वाले एक व्यक्ति ने जम्मू अपने साले को फोन किया। साथ ही मजाक में उसे कहा कि बिक्रम चौक पर बम फटने वाला है।


साले ने एहतियात बरतते हुए फोन काटा और तुरंत पीसीआर को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच करने के बाद दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे आपस में मजाक कर रहे थे। देर रात बिश्नाह में उक्त युवक से पूछताछ करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed