फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mission 2014 of congress for jammu

मिशन 2014: कांग्रेस के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर शीर्ष पर

Mon, 17 Jun 2013 03:37 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, जम्मू Updated Mon, 17 Jun 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
mission 2014 of congress for jammu

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में मिशन 2014 के लिए व्यूहरचना कर ली है। राहुल गांधी के दौरे के बाद यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सौगातें लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल ने 900 करोड़ रुपए की योजनाओं को लॉन्च कर यह संकेत दे दिया है कि कांग्रेस की नजर महिलाओं और नौजवानों के वोट बैंक पर है।

कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी को राज्य का प्रभार सौंपकर पार्टी आलाकमान ने यह जाहिर कर दिया है कि जम्मू कश्मीर उसके प्राथमिक एजेंडे में शुमार है।

अंबिका सोनी जम्मू कश्मीर और हिमाचल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यालय की भी प्रभारी बनाई गई हैं। इस नियुक्ति से साफ है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल में कांग्रेस के मिशन 2014 की सीधी मॉनिटरिंग सोनिया के कार्यालय से होगी।
विज्ञापन


हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और अब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव करीब हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मानते हैं कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद होंगे। दोनों चुनावों को एक साथ कराने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महज संयोग नहीं है कि राहुल के दौरे के ठीक दस दिन बाद प्रधानमंत्री मनमोहन और सोनिया राज्य में उपहारों का गुलदस्ता लेकर आ रहे हैं। वे दोनों मुगल रोड और काजीगुंड-बनिहाल रेलवे लाइन का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed