फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba Mufti meets RBI Dy Governor

ऋण क्षमता बढ़ाएं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक : महबूबा

Tue, 26 Apr 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Apr 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti meets RBI Dy Governor
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर  एच आर खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। इस दौरान रियासत में ऋण प्रवाह और वित्तीय समावेश सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


चर्चा के दौरान महबूबा ने खान से कहा कि रियासत में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को ऋण क्षमता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रियासत में ऋण-जमा अनुपात भी राष्ट्रीय स्तर की तुलना काफी कम है।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत में बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण को प्राथमिक क्षेत्र ऋण की श्रेणी में रखा जाना चाहिए जिससे कि ऋण देने में बैंकों को भी प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर से कहा कि रियासत में प्रमुख क्षेत्र पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनको प्रोत्साहन पैकेज की सख्त जरूरत है। उन्होंने बैंकों से बागवानी और कृषि उद्यमियों को परेशानी रहित लोन देने को कहा ताकि उन्हें उनके व्यवसाय से अच्छा रिटर्न मिल सके। मुख्यमंत्री ने रियासत में लोगों को कम ब्याज पर होम लोन देने की बात ही। साथ ही केंद्र-राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को पूरा करने में भी बैंकों का सहयोग मांगा। 


महबूबा ने खान से राष्टीय बैंकों की स्थानीय शाखाओं में रियासत के युवाओं को भर्ती करने में सहयोग करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेंगे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed