फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   massive fire breaks out in rajouri forest

उत्तराखंड और हिमाचल के बाद जम्मू कश्मीर पहुंची आग की लपटें

Mon, 02 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Mon, 02 May 2016 10:30 AM IST
सार

  • चिंगस नारियां के जंगलों में धधक रही आग
  • पेड़-पौधों समेत जीव-जंतुओं को भारी नुकसान
  • वन विभाग और वन संरक्षण फोर्स आग बुझान में जुटी

विज्ञापन
massive fire breaks out in rajouri forest
राजोरी के जंगलों में आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सूर्य की तेज किरणों ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। जम्मू-राजोरी नेशनल हाईवे स्थित शहर के चिंगस नारियां क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी है। आग के चलते वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों में पेड़-पौधों समेत जीव जंतु भी जल रहे हैं। 

विज्ञापन


वन विभाग ने जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग और वन संरक्षण फोर्स संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।  वन संपदा को बचाने के प्रयास के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आग से इको सिस्टम के महत्वपूर्ण घटक कहे जाने वाले अन्य छोटे कीड़े-मकोड़े, चींटियों की प्रजातियां समेत अन्य जंतु भी जल रहे हैं। पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों को भी नुकसान हुआ। पेड़ों पर इनके घोंसले जल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बरपाने लगी कहर, पारा 36 डिग्री के पास

massive fire breaks out in rajouri forest

दो दिन से लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रविवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। शहर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के चलते हाहाकार मच गया है। 

हालात यह हैं कि दोपहर बाद घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। गर्मी के साथ लू ने आग में घी डालने का काम करना शुरू कर दिया है। पंखे के साथ कूलर और एसी का प्रयोग बढ़ने लगा है। 

बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पास पाया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री मापा गया है। जिले के पहाड़ी इलाकों में भी पारा चढ़ने लगा है। बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका तहसीलों में दिन में काफी गर्मी महसूस की जाने लगी है। हालांकि, सुबह और शाम को मौसम सुहाना जरूर बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed