{"_id":"609789e0ae6d27607b6b2441","slug":"major-terrorists-plans-foiled-in-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, पुंछ में बरामद हुई ग्रेनेड की बड़ी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, पुंछ में बरामद हुई ग्रेनेड की बड़ी खेप
Sun, 09 May 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 May 2021 12:36 PM IST
सार
- पुंछ में आतंकियों ने रची थी हमले की साजिश
- सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना
विज्ञापन
19 हैंड ग्रेनेड बरामद
- फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा बलों ने सुरनकोट तहसील में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी इनके जरिए जिले में सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। जिस स्थान से यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं वह पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), पुलिस और एसओजी ने एक सूचना के आधार पर जिले की सुरनकोट तहसील के फागला क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को फागला जंगल के निकट एक चट्टान के नीचे पॉलिथीन में छुपा कर रखे गए 19 हैंड ग्रेनेड मिले। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से बरामद सभी हैंड ग्रेनेड नए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में किया जाना था। सुरनकोट तहसील के अधिकतर क्षेत्र वर्ष 2004 से पहले आतंकियों के गढ़ थे। सुरक्षा बलों ने कड़ी मेहनत के बाद इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया था। घाटी में सख्ती के बाद अब दहशतगर्द नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन