फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Major forest fire in Trikuta hills

वैष्णो देवी: त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगी आग पर पाया गया काबू

Wed, 18 May 2016 07:43 PM IST
रमण शर्मा, अमर उजाला/ कटड़ा
रमण शर्मा, अमर उजाला/ कटड़ा Updated Wed, 18 May 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Major forest fire in Trikuta hills
- फोटो : Amar Ujala
धर्मनगरी कटड़ा के पास त्रिकुटा पहाड़ियों में मंगलवार को लगी भीषण आग पर बुधवार शाम तक लगभग काबू पा लिया गया। इस आग को बुझाने में वायुसेना के दो हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


वहीं मौजूद वक्त में वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा का बेस कैंप और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है, हालांकि अभी भी भवन मार्ग के दूर दराज क्षेत्रों में आग की हल्की लपटें उठती देखी जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक त्रिकुटा पहाड़ी पर लगी आग पर काबू पाने के लिए श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों, सीआरपीएफ और वन विभाग के लगभग तीन सौ लोग लगे थे। हवा का रुख भवन मार्ग की ओर होने की वजह से आग से यात्रा मार्ग प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार लीटर पानी का हुआ छिड़काव

Major forest fire in Trikuta hills

आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टर सलाल झील से पानी ला कर लगातार आगजनी वाले क्षेत्र में छिड़काव करते रहे। वहीं आग बुझाने के लिए कर्मचारियों द्वारा फायर बिटिंग प्रक्रिया का उपयोग किया गया जो काफी कारगर सिद्ध हुआ।

विशेषज्ञों के मुताबिक आगजनी वाला क्षेत्र मानवीय पहुंच से दूर था, जिस कारण आग को नियंत्रित करने के लिए काउंटर फायर प्रक्रिया का इस्तेमाल संभाव नहीं हो सका। अगर काउंटर फायर प्रक्रिया को इस्तेमाल होता तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।

​आगजनी वाला क्षेत्र वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से काफी दूर था, इसलिए यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। मंगलवार शाम को ऐहतियातन कटड़ा हेलीपैड से हेलीकाप्टरों को ककरयाल विश्वविद्यालय शिफ्ट कर दिया गया था।
 
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्राइन बोर्ड के आग्रह पर वायुसेना के हेलीकाप्टरों ने आगजनी वाले क्षेत्र में सलाल झील से पानी लाकर करीब दस बार में बीस हजार लीटर पानी का छिड़काव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed