{"_id":"570c95c34f1c1b4d5c4a6ab9","slug":"loc-trade-hits-roadblock-with-suspension-of-indo-pak-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक वार्ता रुकने से जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक वार्ता रुकने से जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों को झटका
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत निलंबित होने से जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों को भी झटका लगा है। राज्य सरकार तथा व्यापारी नियंत्रण रेखा के माध्यम से होने वाले व्यापार में कुछ और वस्तुओं को शामिल कराना चाहते थे लेकिन अब उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद बेहद कम है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के व्यापारियों के बीच चकान दा बाग और सलामाबाद मीटिंग प्वाइंट पर व्यापार होता है। दोनों देश की सरकारों ने 21 वस्तुओं के आयात-निर्यात को मंजूरी दी हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार व्यापारी इस सूची में धातु, मिश्रित धातु, केमिकल उत्पाद, रेडीमेड कपड़े, खाद्य पदार्थ, क्रिकेट बैट, लकड़ी और स्टील के फर्नीचर, प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा जूस और जैम जैसी वस्तुओं को शामिल करना चाहते थे।
विज्ञापन
उनकी यह भी मांग है कि व्यापार में वर्तमान वस्तु विनिमय प्रणाली की जगह बैंकिंग सुविधाएं शामिल की जाएं, टेलीफोन कनेक्टिविटी हो और दोनों तरफ डॉलर में व्यापार हो। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक पठानकोट आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए व्यापारियों की मांग शायद ही पूरी हो पाए।
विज्ञापन
फिर पिछले हफ्ते पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने यह कहकर तनाव और बढ़ा दिया है कि भारत-पाक के बीच शांति वार्ता स्थगित है।