फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   laser beam installed on indo-pak border

भारत-पाक के बीच दरियाई नालों पर लेजर बीम लगाने की तैयारी

Sun, 01 May 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 May 2016 02:10 PM IST
सार

  • दरियाई नालों पर लेजर बीम लगाने की तैयारी 
  • आतंकियों की घुसपैठ रोकने को तकनीक का लिया जाएगा सहारा  

विज्ञापन
laser beam installed on indo-pak border
- फोटो : Getty

विस्तार

आतंकियों के घुसपैठ का रूट माने जाने वाले हीरानगर सेक्टर के दरियाई नालों पर लेजर बीम लगाने की तैयारी की जा रही है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से होकर पाकिस्तान की ओर जाने वाले दरियाई नालों में किसी भी हलचल को भांपने के लिए इस तकनीक का सहारा लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूर्व में आतंकियों के लिए घुसपैठ का आसान रूट समझे जाने वाले छाप, भाग और तरनाह नाले में लेजर बीम का प्रयोग करने की योजना है। ऐसा इसलिए भी महत्वपूर्ण है चूंकि हर साल बरसात के दिनों में बाढ़ से जहां तारबंदी को नुकसान पहुंचता था, वहीं दरियाई नालों में पहरा बढ़ाना भी बड़ी सिरदर्दी थी। 
विज्ञापन


इन नालों की बनावट कुछ इस तरीके से रही है कि घुसपैठ को रोक पाना बड़ी चुनौती रहती है। लेजर बीम की मदद से सीमा पर होने वाली किसी भी तरह की हलचल को भांपना आसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की घुसपैठ रोकने को तकनीक का लिया जाएगा 

laser beam installed on indo-pak border
बीएसएफ - फोटो : pti

बारिश, घने कोहरे, आंधी और तूफान के समय भी लेजर बीम सीमा पर घुसपैठ के नाकाम मंसूबों को रोकने में कारगर साबित हो सकती है। इस संबंध में बीएसएफ के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले इलाके का सर्वेक्षण भी किया था।
 
उल्लेखनीय है कि बीते ढाई साल में कठुआ जिला तीन बड़े आतंकी हमलों का शिकार हुआ है। ऐसा माना जाता रहा है कि सीमावर्ती इलाकों से रात के समय घुसपैठ कर आतंकी हमले को अंजाम देते रहे हैं। बीते कुछ महीनों से सीमा पर पहरा कड़ा रहने से हीरानगर सेक्टर से घुसपैठ कर पाना आतंकियों के लिए मुश्किल हो गया है। 

लगातार जारी हो रही खुफिया इनपुट के अनुसार सीमा पार घुसपैठ को साजिशें रची जा रही हैं। ऐसे में दरियाई रूट को महफूज करने के साथ सभी आशंकाओं पर विराम लगा पाना संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed