{"_id":"0067b298f2b8a91f547f6fd5ea5c9097","slug":"kupwada-3-terrorist-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में छिपे तीन उग्रवादियों को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में छिपे तीन उग्रवादियों को मार गिराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और
विज्ञापन
आतंकियों के बीच सोमवार की देर रात तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर
दिए गए। मंगलवार की सुबह तीनों शव बरामद हुए।
आतंकी एक मकान में छिपकर सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर रहे थे। फिलहाल, आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल से एके 47 राइफल और ग्रेनेड बरामद किया है।
सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की पहचान की कोशिश में लगी हैं। कुपवाड़ा जिले के शेतपुरा-राजपोरा इलाके के एक मकान में तीन आतंकियों ने ठिकाना बनाया हुआ था।
सटीक सूचना पर सुरक्षा बलों के जवानों, एसओजी और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। शाम पांच बजे आतंकियों को भनक लगी कि वे घिर गए हैं।
इसके बाद उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर रातभर इलाके में गोलियों की आवाज गूंजती रही। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंके।
घटों चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मंगलवार की सुबह जवान उस मकान में घुसे तो तीनों आतंकियों के शव बरामद हुए।
आईजी कश्मीर एजी मीर के मुताबिक, आतंकियों ने काफी देर तक जवानों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गए। उस मकान से असलहे बरामद हुए हैं।
आतंकियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल आपरेशन ग्रुप और पुलिस टीम शामिल रहीं।