{"_id":"61117b488ebc3e7b28458ef9","slug":"youth-congress-kathua-news-jmu2412547108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने की प्रदेश में विस चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने की प्रदेश में विस चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। यूथ कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। सोमवार को खानपुर में एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें कई युवा नेता शामिल हुए।
हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गगनदीप ने कहा कि लोग बिजली, पानी, सड़क, जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लेकिन, उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, किसान बरसात में बाढ़ से हुई बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं, सरकारी कार्यालयों के युवाओं को अपने काम के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अफसरशाही लोगों पर पूरी तरह से हावी हो चुकी है। इसलिए, प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाएं, ताकि लोगों की सरकार की स्थापना हो।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हुए हैं। अगर, सच में हालात सामान्य हैं तो केंद्र सरकार यहां चुनाव कराने में देरी क्यों कर रही है? बैठक में सुखबीर, परमजीत सिंह, राहुल कुमार, पवन कुमार, प्रदीप शर्मा, सुनील कुमार, आदि शामिल रहे।