{"_id":"6744f0e081e092243b05b094","slug":"wrestler-surjit-won-main-competition-kathua-news-c-201-1-knt1006-115217-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रियासी के पहलवान सुरजीत के नाम रहा बड़ी माली का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रियासी के पहलवान सुरजीत के नाम रहा बड़ी माली का मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर क्षेत्र के जंडोर गांव में वार्षिक दंगल मेले का आयोजन किया गया। गांव में स्थित पीर बाबा के स्थान को समर्पित दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया।
सोमवार को दोपहर बाद शुरू होने वाले इस दंगल में पहले स्थानीय पहलवानों के बीच मुकाबला करवाए गए। इसके बाद बाहरी राज्यों से आए मशहूर पहलवानों ने भी अपने दांवपेंच से वहां दंगल देखने आए लोगों को मंत्रमुग्ध किया। ढोल की थाप पर करीब चार घंटे चले इस आयोजन के दौरान 75 के करीब कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। दंगल में 21 हजार के नकद इनाम वाली छोटा माली का मुकाबला जम्मू के पहलवान सुनील और पठानकोट के पहलवान सोनू के बीच हुआ। जिसमें सुनील ने सोनू को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वही बड़ी माली का मुकाबला रियासी के पहलवान सुरजीत और लुधियाना के पहलवान गिरिजा के बीच हुआ। काफी लंबे चले इस मुकाबले के अंत में सुरजीत पहलवान ने गिरिजा को मात देकर माली अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी के नरोत्तम सिंह और ओंकार सिंह ने बताया कि उनके गांव में होने वाला यह आयोजन पूर्वजों के समय से होता आ रहा है। जंडाेर और माह गांव के लोग संयुक्त प्रयास से इस आयोजन को करवाते हैं।