फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Work Under Amrit Phase 2 Scheme in Lakhanpur Start

Kathua News: अमृत से बुझेगी प्यास, स्वच्छ पेयजल का सपना होगा साकार

विज्ञापन
Work Under Amrit Phase 2 Scheme in Lakhanpur Start
पेयजल योजना शुरू करवाते हुए विधायक डॉ भारत भूषण।
लखनपुर में 4.32 करोड़ की परियोजना का काम शुरू, 800 घरों और 4033 लोगों को स्वच्छ पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। 4.32 करोड़ की लागत से 800 घरों और 4033 लोगों को स्वच्छ पेयजल का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। प्रदेश के पहले कस्बे लखनपुर में अमृत 2.0 योजना के तहत इस परियोजना का काम शुरू हो गया है जो क्षेत्र की आबादी को वर्ष 2040 तक स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करवाएगा।
इसके तहत लखनपुर में एक-एक ट्यूबवेल और 50 हजार गैलन के दो ओवर हैड टैंक बनाए जाने का काम किया जाना है। सोमवार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने रखी। विधायक ने कहा कि विधानसभा हलके में कठुआ और नगरी निकायों के बाद लखनपुर तीसरा सबसे बड़ा कस्बा है। इसके अलावा यह जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार भी है। जहां हर दिन हजारों सैलानी जम्मू कश्मीर आते हैं। ऐसे में कस्बे की मौजूदा और भविष्य की पेयजल जरूरतों को ध्यान में रखकर इस परियोजना को अमलीजामा पहनाया गया है। ताकि स्थानीय लोगों को पेयजल समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों से कार्य की गुणवत्तापूर्ण से निष्पादन करने के लिए कहा गया। उन्होंने इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का भी निर्देश दिए। कहा कि इस योजना को नौ महीने में पूरा किया जाएगा। जबकि क्रियान्वयन एजेंसी अगले पांच वर्षों तक योजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदार होगी। यहां डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, जल जीवन मिशन के कार्यकारी अभियंता गिरधारी लाल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी कीड़ियां सकृति कौल, सहायक कार्यकारी अभियंता हिमांशु वर्मा, लखनपुर नगर कमेटी प्रभारी पृथ्वी राज सांगड़ा सहित अन्य लोगों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed