फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women wrestlers clashed for the first time in Bani Chhinj fair

बनी छिंज मेले के दंगल में पहली बार भिड़ी महिला पहलवान

विज्ञापन
Women wrestlers clashed for the first time in Bani Chhinj fair
बनी में आयोजित छिंज मेले में दमखम का प्रदर्शन करती महिला पहलवान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ/बनी। बनी में ऐतिहासिक दंगल मुकाबलों को आगाज हो गया। रविवार को मेले का दूसरा दिन था। इस दौरान हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से आए पहलवानों ने छोटी कुश्तियों में अपने बल कौशल का प्रदर्शन किया। मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। पहली बार बनी के मेला मैदान में महिला पहलवानों ने भी अपने बल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और सीटियों के बीच दोनों महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों के साथ भी दांव पेंच लड़ाए।
विज्ञापन

दिल्ली से आई मंजू और हरियाणा की मुस्कान ने इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर भी दंगल मुकाबलों में भाग लिया है।
रविवार को बनी मेले का दूसरा दिन था। सुबह से ही मेला पूरे शबाब पर नजर आया। दंगल के मुकाबलों को देखने के लिए दूर दराज के इलाकों से तीन से चार घंटे का पैदल सफर तय कर हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। मेला मैदान में सजी पारंपरिक दुकानों से जरूरत के सामान की खरीदारी के साथ ही पकवानों का भी लुत्फ लिया।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में बनी बसोहली विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह मौजूद रहे। छिंज मेला कमेटी के सदस्यों प्रमोद गुप्ता, सरेंद्र आनंद, अशोक शर्मा, मनोज आनंद, अश्विनी कुमार, पवन शर्मा आदि ने दंगल के पहले दिन के मुकाबलों का आगाज करवाया। इससे पहले छिंज कमेटी के सदस्यों ने शक्ति माता मंदिर से ढोल की थाप पर पारंपरिक यात्रा पीर की मजार तक निकाली जहां, पीर के माथा टेकने के बाद दंगल के मुकाबलों की शुरूआत करवाई गई। रविवार को दर्जनों छोटे मुकाबले आयोजित हुए। आयोजकों ने बताया कि रविवार को बड़े पहलवानों के मुकाबले आयोजित होंगे जिसे देखने के लिए रविवार से भी अधिक संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed