फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Winter knocks on the mountains, the mercury started falling during the night

पहाड़ों पर सर्दी की दस्तक, रात के समय लुढ़कने लगा पारा

विज्ञापन
Winter knocks on the mountains, the mercury started falling during the night
कठुआ। अक्तूबर माह के दूसरे पखवाड़े की ओर बढ़ते हुए जिले के पहाड़ी इलाकों में सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बनी के दूर दराज इलाकों के साथ-साथ लोहाई मल्हार में भी लोगों ने गरम कपड़े शाम ढलते और सुबह पहनना शुरू कर दिया है। जिले के बनी, सरथल, ढ़ग्गर, लोहाई मल्हार आदि इलाकों में शाम ढलते ही सर्द हवाएं जोर पकड़ रही हैं। अधिकांश इलाकों में तो लोग सर्दी से बचने के लिए आग का भी सहारा लेने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो नवरात्र के बाद सर्दी की शुरूआत मानी जाती है। ऐसे में अब एक बार की बारिश से पूरा इलाका सर्दी के आगोश में चला जाएगा। जिसके लिए लोग अपने स्तर पर तैयारियां करने में जुट गए हैं। पशुओं के लिए चारा एकत्रित करने से लेकर बर्फबारी वाले इलाकों में लोग लकड़ी का इंतजाम करने में भी जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सर्दियों में खाने पीने की वस्तुओं से लेकर माल मवेशियों के लिए चारे की कमी को देखते हुए लोग अभी से भंडारण में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed