{"_id":"65c00370bae258d2400dc13b","slug":"weather-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-106774-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
कठुआ। शहर में लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, उच्च पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।
शनिवार को दिन भर शहर में बादल छाए रहे और देर शाम आठ बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। वहीं, रविवार सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। रातभर कई बार रिमझिम बारिश बरसी। हालांकि, दोपहर 12 बजे के करीब सूर्य देव ने दर्शन दिए लेकिन चंद मिनटों में बादलों ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया। फिर बरसात का दौर दिन भर जारी रहा। वहीं, बनी-भद्रवाह मार्ग पर छत्रगलां, सरथल और डग्गर के इलाकों में सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। देर शाम तक हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। जिले में बिलावर, रामकोट, बसोहली, बनी व महानपुर समेत अन्य इलाकों में भारी ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाके में शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप फिर से तेज हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी कई इलाकों में तापमान गिरने से बर्फबारी की संभावना है। उधर, मैदानी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते बाजारों में शाम ढलने के साथ रौनक भी कम रही। रविवार को अधिकतम तापमान 11.09 और न्यूनतम तापमान 9.03 दर्ज किया गया, जबकि शहर में 10.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
बरसात की झड़ी से बाजारों में पसरा सन्नाटा
रविवार को छुट्टी और बरसात की झड़ी से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान शहर के व्यवसायिक केंद्र मुखर्जी चौक में भी बीरानी छाई रही। इसके अलावा, हर रविवार को गुलजार रहने वाला रामलीला मैदान में लगा मेला भी ग्राहकों की कमी से सुनसान नजर आया। बरसात और ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। पैदल लोगों के अलावा वाहनों की संख्या भी शहर में कम दिखी। अक्सर वाहनों से पटा रहने वाला शहर का कॉलेज रोड, कोर्ट रोड, शहीदी चौक और कालीबड़ी चौक में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
बनी, बिलावर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ से पटे पहाड़
पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों की मुसीबतों में इजाफा हो गया है। रविवार सुबह लवांग, सरथल, नुकनाली, डग्गर, लोहाई-मल्हार व आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे ऊपरी पहाड़ी इलाके के कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। यही नहीं, इलाके में बिजली की सप्लाई भी काफी प्रभावित हुई है। बनी और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं देर शाम बर्फीली हवाओं का दौर भी जारी रहा, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं, बारिश के बीच बर्फीली हवाएं चलने से मैदानी इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहे।