फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather

बारिश, बर्फबारी से लुढ़का पारा, अलाव बना सहारा

विज्ञापन
weather
जिले में सोमवार से मौसम के बिगड़े मिजाज का असर मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिकांश इलाकों में जहां दिनभर बादल छाए रहे, तो वहीं दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। ढग्गर, डुग्गन, नुकनाली, मंदीधार, डंडी गुट्टू, छत्रगलां समेत सरथल के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बनी में दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, कठुआ, हीरानगर, बसोहली, महानपुर और बिलावर के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। बिलावर और बसोहली के कई इलाकों में रात का तापमान गिरने से दुश्वारियां बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कई इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed