फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   We will get a three-month ration

एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन

Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
kathua
kathua Updated Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
We will get a three-month ration
चीनी - फोटो : अमर उजाला

जिले के पहाड़ी इलाकों के लोगों को सर्दी के मौसम में बड़ी समस्या राशन भंडारण की आती है। ऐसे में हर साल खाद्य, नागरिक आपूर्ति और जन वितरण विभाग द्वारा पहाड़ी इलाकों के लोगों को बर्फबारी से पूर्व ही राशन मुहैया करवाने के लिए विभिन्न डीपो पर राशन भंडारण किया जाता है, ताकि लोगों को राशन की समस्या न हो। दिसंबर के मध्य से दिसंबर के अंत तक लोगों को राशन पहुंचाने की योजना विभाग ने बनाई है। इसके लिए खच्चर वालों से संपर्क कर लिया गया है।

विज्ञापन


इस बार खास बात यह है कि पहली बार एक साथ तीन महीनों का राशन मिलेगा। यानी विभाग दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीने का राशन एक साथ लोगों को मुहैया करवाएगा। अगर संभावना बनी, तो इस क्रम को आगे भी जारी रखा जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग एनएफएसए के कोटे के तहत ही लोगों को राशन मुहैया करवाएगा। पहाड़ी इलाकों में सबसे पहले बनी को प्राथमिकता दी गई है, उसके बाद बसोहली और फिर बिलावर का नंबर है। बनी में राशन पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है और बसोहली में भी काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed