फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem in magloor

मंगलूर के लाोग एक किलोमीटर दूर से लेने जाते हैं पानी

Tue, 29 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 29 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
water problem in magloor
पानी के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मंगलूर पंचायत के लोगों को पीने के लिए पानी लेने को एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पानी के लिए परेशान ग्रामीण सोमवार को पेयजल विभाग के कार्यालय में जा धमके। यहां विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या जल्द हल नहीं हुई तो हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विभाग के कार्यकारी अभियंता को बताया कि पिछले दिनों ही जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए जिला सचिवालय से वाहन गांवों के लिए रवाना किया गया था, लेकिन यह सिर्फ छलावा है।
विज्ञापन


जमीनी हकीकत पर कुछ नहीं किया जा रहा है। कहा कि गांव में पानी की समस्या तो है ही तालाब का भी बुरा हाल है। इसकी सफाई नहीं कराई जा रही है। पूर्ण सिंह, सुभाष सिंह ने कार्यकारी अभियंता को बताया कि गांव में अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाने जाना पड़ता है। गांव का जो तालाब है वह भी साफ नहीं है। विभाग सुनता नहीं है। गांव में भी विभाग द्वारा भेजे गए वाहन आए, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया। कहा कि जब विभाग ही पहल नहीं करेगा तो लोग पानी की स्वच्छता अभियान से कैसे जुड़ेंगे।

पानी का टैंकर भेजे जाने में अधिकारी आनाकानी करते हैं। ग्रामीणों ने अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा, जिसे विभाग के एईई को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed