{"_id":"616af2215e792b18df507592","slug":"volunteers-selected-for-pre-republic-day-parade-kathua-news-jmu2458936155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री रिपब्लिक डे परेड के लिए स्वयंसेवकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप- 2021 के लिए चयननित होने पर स्वयंसेवक को सम्मानित करती प्रभारी प्रधानाचा
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। जयपुर राजस्थान के बियाणी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट कलवार की ओर से आयोजित होने वाले प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप -2021 के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवक का चयन होने पर कॉलेज परिसर में संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण ने चयनित छात्रा विशाली जसरोटिया का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मनित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि नई दिल्ली में वर्ष 2022 के दौरान होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग के कॉलेजों के दो स्वयंसेवकों की एक टीम का शिविर में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। जो कि शिविर में जम्मू संभाग के कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करेगी। इन दो स्वयंसेवकों में से एक राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की विशाली जसरोटिया भी है। जो कि स्नातक 5 वें सेमेस्टर की छात्रा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागियों का चयन सीधे तौर पर उनके सांस्कृतिक, परेड, संचार कौशल और अन्य प्रासंगिक क्षेत्रों में दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय नई दिल्ली द्वारा किया गया है। प्रधानाचार्य ने कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनमोहन सिंह के साथ प्रो रितु कुमार शर्मा और प्रो.नेहा बंदराल की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।