फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two stores theft

दो दुकानों में चोरी

Mon, 21 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 21 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two stores theft

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ मार्केट की दो दुकानों में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दोनों दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हटली मोड़ मार्केट के पास शर्मा मोबाइल सेंटर की दुकान में चोरों ने शटर के ताले तोड़कर मोबाइल और एलसीडी चोरी कर ली।

दुकान के मालिक गोपाल शर्मा ने बताया कि रात को वह अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह घर चले गए। लेकिन जब सुबह वह सात बजे के करीब दुकान खोलने के लिए आए तो ताला टूटा देखकर उन्हें अचंभा हुआ। दुकान खोलते ही पांव तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


दुकान से एक एलसीडी टीवी, बीस नए मोबाइल और कुछ रिपेयर के लिए लिए आए मोबाइल चोरी हो चुके  थे। वहीं दूसरी चोरी अजय किराना स्टोर में इसी तर्ज पर हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले पर हाथ साफ कर दिया था। गल्ले में करीब पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चोरों ने कुछ सामान भी उठा लिया है। कुल मिलाकर दोनों चोरियों में डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही संकट मोचन हनुमान मंदिर के ताले भी चोरों ने तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि वहां से उन्हें कुछ नहीं मिला। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौर करने वाली बात है कि दोनों दुकानों से हटली पुलिस चौकी मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर है इसके बावजूद चोरों ने आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिछले एक हफ्ते में पांच चोरियां हो चुका हैं। पहली चोरी में जिला सचिवालय के सामने से बाइक चोरी हुई।


इसके दो दिन बाद ही मुखर्जी चौक से एक अन्य बाइक चोरी हुई और अब रविवार को दो दुकानों में चोरी से शहर में दहशत का माहौल बन चुका है। इसके साथ ही हटली मोड़ मार्केट के दुकानदारों ने रविवार को बैठक कर मांग कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed