{"_id":"67ae45cac1ca25bdd203b7fb","slug":"two-minor-girls-along-three-peoples-swallow-poisionous-substance-kathua-news-c-201-1-knt1009-117390-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो किशोरी सहित तीन ने खाया जहरीला पदार्थ, जीएमसी में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो किशोरी सहित तीन ने खाया जहरीला पदार्थ, जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों में 55 वर्षीय एक व्यक्ति सहित दो किशोरियों ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में वीरवार को बिलावर में 55 वर्षीय मोहम्मद शफी निवासी बिलावर ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसकी बिगड़ती हालत को देख उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
दूसरे मामले में बीती बुधवार की आधी रात जिंदरैली बसोहली में 16 वर्षीय एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। वहीं, तीसरे मामले में हटली मोड़ में 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसको इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।