{"_id":"61c4bd8f244098224207ed19","slug":"tribute-paid-to-late-madan-lal-sharma-kathua-news-jmu2504421151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गीय मदन लाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गीय मदन लाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस के नेता व अन्य। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पूर्व सांसद व जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदनलाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पित करते हुए स्व. नेता के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया।
इस मौके पर अनिल भारद्वाज ने बताया कि जम्मू पुंछ लोकसभा सीट से सांसद के साथ-साथ जम्मू कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय मदनलाल शर्मा हमेशा से पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान जिस तरह से लोगों के बीच में रहकर उनकी सेवा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम किया वह असाधारण है। सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले स्वर्गीय मदनलाल शर्मा भारतीय सेना में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने जम्मू के विकास के साथ-साथ सीमावर्ती लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अपने जीवन काल में जो संघर्ष किया वह असाधारण था। सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, अशरफ अली, एसके भंडारी, विनोद कुमार, विनय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हीरानगर। कांग्रेस के पूर्व सांसद मदनलाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि पर चड़वाल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मदनलाल शर्मा ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, समाज की सेवा और जन कल्याण कार्यों के लिए समर्पित किया। खास तौर पर पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उन्होंने जोर शोर से आवाज बुलंद की। यही वजह है कि जम्मू कश्मीर में उनका नाम चंद गिने चुने नेताओं में आता है, जिसे जम्मू और कश्मीर दोनों प्रांत के लोग पसंद करते थे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी लेकिन हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करेंगे। इस मौके पर पंच रविंद्र खजुरिया, मुकेश कुमार, साहिल कुमार, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।