फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic Police Issue Advisory For Driving Due to Rain in Jammu Kashmir

Kathua News: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वाहन चालक बरतें सावधानी

विज्ञापन
Traffic Police Issue Advisory For Driving Due to Rain in Jammu Kashmir
हाईवे पर मिट्टी धंसने से पलटा ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने लगातार भारी बारिश और बर्फबारी के कारण वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम से सड़कों पर कई जगह फिसलन, कीचड़ का बहाव और अन्य बाधाएं उत्पन्न हो गई हैं। ऐसे में हादसों की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रैफिक विभाग ने चालकों के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। सड़क की स्थिति के अनुसार वाहन की गति को कम करने के अलावा चढ़ाई और ढ़लान पर ड्राइविंग करते समय भारी गियर का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, बारिश और कोहरे से चकाचौंध को कम करने के लिए लो बीम हेडलाइट्स का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। चालकों को वाहनों के बीच फासला रखने और अचानक तेजी से चलने से बचने की सलाह दी गई है। इससे नियंत्रण खोने या स्किडिंग का खतरा होता है। चालकों को आगाह किया गया है कि किसी भी क्षेत्र से गुजरने से पहले सड़क की सतह को देखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ट्रैफिक विभाग द्वारा दिए गए अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं में सही वाहन रखरखाव शामिल है। यह सुनिश्चित करें कि टायर, ब्रेक और विंडशील्ड वाइपर सही काम कर रहे हैं, दुर्घटनाओं को रोक सकता है। इसके अलावा, चालकों को बाढ़ग्रस्त, कीचड़युक्त या पहाड़ी क्षेत्रों से में सफर से परहेज की सलाह दी गई है। पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखकर हादसों से बचने के लिए कहा गया है। निर्माणाधीन सड़कों पर अत्यधिक सावधानी और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में भी एहतियात बनाए रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थितियों के लिए, एक टॉर्च, प्राथमिक चिकित्सा किट और स्नैक्स लेकर चलने की हिदायत दी गई है। विभाग ने यात्रा से पहले ट्रैफिक नियंत्रण इकाइयों से सड़कों की स्थिति की पुष्टि करने के लिए कहा है। इसके लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।


- ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष जम्मू: (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103)

- ट्रैफिक पुलिस ग्रामीण जम्मू: (9484321021)

- ट्रैफिक हेल्पलाइन सांबा-कठुआ: (8899041447)

- ट्रैफिक हेल्पलाइन राजोरी-पुंछ: (9419324490)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed