फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Torrential rain streams in spate

मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर

Thu, 28 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 28 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain streams in spate
निचले इलाकों का बुरा हाल, पाश कालोनियों में भी जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात से जारी बारिश ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया है। बुधवार देर शाम तक जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी थी। कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन


की एग्रोमेट यूनिट के अनुसार 16 घंटे में आसमान से 110 एमएम बारिश बरसा है। लगातार जारी इस बारिश से मक्की समेत दालों और सब्जी की फसल

को खतरा मंडराने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने इस संबंध में किसानों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। विभाग के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ.

अमरीश वैद ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक जारी बारिश इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश है। इस दौरान 110 एमएम बारिश रिकार्ड

की गई, जबकि आसमान से पानी गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने किसानों को हिदायत देते हुए कहा कि मक्की की फसल का विशेष ध्यान

दिया जाए। बारिश का पानी खेतों में जमा होने से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में खेतों से पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जाने चाहिए।

उन्होंने सब्जी और दालों के संबंध में भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश जारी रहने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed