फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   tol plaza

थमने का नाम नहीं ले रहा संभाग में स्थापित टोल प्लाजा का विरोध

विज्ञापन
tol plaza
कठुआ। लखनपुर में स्थापित नए टोल प्लाजा सहित जम्मू संभाग में स्थापित अन्य टोल प्लाजा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। लखनपुर में लगाए गए नए टोल प्लाजा के विरोध में ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी ने शहर के शहीदी चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पहले भी जम्मू संभाग के लोगों के साथ धोखा हुआ था और अब यूटी बनने के बाद एक बार फिर से जम्मू संभाग के लोग परेशान हो रहे हैं। लखनपुर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज से नहीं ब्लकि पिछले 50 वर्षों से बना हुआ है और इसके ऊपर किसी भी प्रकार के कोई भी नया निर्माण नहीं हुआ है। उसके बावजूद भी इस केंद्र सरकार ने जम्मू संभाग के लोगों पर कोरोना महामारी के दौरान बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा की अन्य राज्यों की तर्ज पर जिस प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग शहर के बाहर-बाहर से नए बनाए गए हैं, नए फ्लाईओवर बनाए गए हैं, उन पर राष्ट्रीय राजमार्ग वाले टोल लगाते हैं। लेकिन लखनपुर से लेकर जम्मू तक राष्ट्रीय राजमार्ग पहले बना है, तो इस पर किस चीज का टोल लगाया गया है। ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी इसका विरोध करती है। इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता आईडी खजूरिया ने लखनपुर में लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर से जम्मू तक का नक्शा तैयार हुआ था तो उसमें छह फ्लाईओवर बनाए जाने थे, लेकिन वही पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग की ही मरम्मत कर टोल प्लाजा लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू के लोगों के साथ बदले की भावना से पेश आ रही है। भाजपा को जम्मू संभाग के लोगों ने ही भारी मतों से जीत हासिल करवाई थी, लेकिन अब भाजपा जम्मू के लोगों को ही प्रताड़ित कर रही है। अब भाजपा जम्मू विरोधी पार्टी हो चुकी है। नौकरियों की बात करें तो जम्मू का युवा बेरोजगार बैठा है। भाजपा की जम्मू विरोधी नितीयों के खिलाफ सभी ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी टोल प्लाजा एक्शन कमेटी के सदस्य लखनपुर में लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन में पंकज डोगरा, आईडी खजूरिया, सन्नी शर्मा, एडवोकेट सुशील गुप्ता, रविंद्र पाल सिंह नीटू, किशोर कुमार बख्शी, परमजीत सिंह पम्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed