फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   To avoid anemia, attention will have to be given to the diet

एनीमिया से बचने के लिए खानपान पर देना होगा ध्यान

विज्ञापन
To avoid anemia, attention will have to be given to the diet
आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनीमिया के बारे में महिलाओं को जानकारी देते आयुष विभ - फोटो : KATHUA
कठुआ। एनीमिया के कारण शरीर में आने वाली दुर्बलता को लेकर शहर के इंदिरा कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीडीएस प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के डॉ नितिन शर्मा इस मौके पर विशेष वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। जिन्होंने उपस्थित महिलाओं और बच्चों को एनीमिया से बचाव के उपाय बताएं।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए डॉ नितिन शर्मा ने कहा कि एनीमिया का अर्थ हमारे शरीर में खून की कमी हो जाना है। उन्होंने बताया कि हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में मौजूद खून की मात्रा को बताता है। पुरुषों में इसकी मात्रा 12 से 16 प्रतिशत और महिलाओं में 11 से 14 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो उसे एनीमिया हो सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त समस्या सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं बढ़ते शिशुओं में होती है। भारत में 80 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है। एनीमिया होने की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार की अन्य बीमारियों के हो जाने की संभावना बढ़ जाती है। लिहाजा इसे हमें गंभीरता से लेना होगा। शर्मा ने कहा कि त्वचा का सफेद होना, जीभ, नाखूनों, पलकों के अंदर सफेदी का आना, बहुत अधिक थकावट महसूस करना, सांस फूलना कुछ ऐसे लक्षण हैं जिससे एनीमिया होने का पता चलता है। उन्होंने कहा कि शरीर में होने वाली इस बीमारी से लड़ने के लिए दवाएं तो उपलब्ध है लेकिन इससे बचने के लिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि एक बार एनीमिया हो जाने के बाद उसे ठीक होने में काफी समय लग जाता है। लिहाजा हम अपने रोज के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली, अंडे, दालें, मछली जैसे पौष्टिक आहार के उपयोग को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वहां आए हुए लोगों को आयुष विभाग द्वारा एनीमिया से बचाव के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली दवाएं भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed