{"_id":"6807ea8ea919a02f450bad4d","slug":"there-is-outrage-in-the-district-after-pahalgam-attack-congress-pays-tribute-kathua-news-c-201-1-knt1008-119529-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहलगाम हमले के बाद जिले में उबाल, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहलगाम हमले के बाद जिले में उबाल, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जगह-जगह विरोध प्रदर्शन का आह्वान
कठुआ। पहलगाम में सैलानियों पर हुए हमले के विरोध में कठुआ में भारी रोष देखने को मिल रहा है। विभिन्न जगह जहां रोष प्रदर्शन का आह्वान किया गया है वहीं कई जगह बाजार बंद रखने का भी आह्वान है। इस बीच कांग्रेस ने देर शाम मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
शहर के शहीदी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर से आने वाले सैलानी जम्मू कश्मीर में सुरक्षित नहीं हैं जिसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो सैलानी आए थे उनकी निर्मम हत्या का कांग्रेस निंदा करती है। पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह ने इसे दो टूक सुरक्षा फेलियर बताया। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ लगाया है जबकि उन्हें आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा के खिलाफ लगाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है और जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। संवाद