{"_id":"685ee5c8ef53e972f60ca234","slug":"there-is-no-arrangement-for-drainage-of-water-deep-pits-formed-on-koti-road-kathua-news-c-201-1-knt1008-121427-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पानी की निकासी के प्रबंध नहीं, कोटी सड़क पर बने गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पानी की निकासी के प्रबंध नहीं, कोटी सड़क पर बने गहरे गड्ढे
Sat, 28 Jun 2025 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोटी सड़क पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी गांव को जोड़ती है सड़क
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी गांव को जोड़ने वाली सात किलोमीटर लंबी सड़क पर बने गहरे गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मौजूदा समय में सड़क किनारे पानी की निकासी के प्रबंध न होने से बारिश का पानी सड़क से होकर बहता है जिससे आए दिन सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है।
स्थानीय निवासी लेखराज, बलबीर, रंजीत, गुलशन कुमार और काकू राम ने बताया कि हर दिन इस सड़क पर कई वाहन दौड़ते हैं और सड़क की दयनीय दशा की वजह से हमेशा हादसे होने का डर बना रहता है। लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से कोटी सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
समस्या संज्ञान में है। जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
- मोहम्मद रज्जाक, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग