फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The strong current broke the boundary walls of the houses, the cars parked in the park were swept away

Kathua News: तेज बहाव ने तोड़ी घरों की चहारदीवारी, पार्क में खड़ी कारें बह गईं

Mon, 18 Aug 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The strong current broke the boundary walls of the houses, the cars parked in the park were swept away
शहर के बीचों बीच बहती खड्ड के किनारे ढांचों का हुआ कटावसंवाद
कठुआ। रविवार को शहर में तबाही के मंजर के साथ सुबह हुई। वार्ड-8 में जहां दर्जनाें घरों में बारिश का पानी भर गया। वहीं शहर के मध्य बहने वाली कठुआ खड्ड के उफान ने वार्ड-7 में जमकर तबाही मचाई। वार्ड-7 स्थित एक घर में शादी समारोह बाढ़ की भेंट चढ़ गया। वहीं इसी वार्ड में बनी दर्जनों झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सब कुछ बर्बाद हो गया। बारिश के तेज बहाव से गलियां-सड़कें खंडहर हो गईं।
विज्ञापन

तेज बहाव ने कई घरों की चहारदीवारी को तोड़ दिया तो कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। आईटीआई रोड पर पार्क हुई आधा दर्जन कारें पानी के तेज बहाव से काफी दूर तक बह गईं। जिसमें कई कारों को भारी नुकसान भी हुआ है। करीब पांच फीट हुए जलभराव से कई वाहन उसमें डूबे रहे। वहीं कई दोपहिया वाहन तेज बहाव से नदारद हो गए। जिन्हें उनके मालिक सुबह से तलाश करते रहे।
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव के साथ आया कीचड़ लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों के घरों में रखा बिजली का सामान, बेड-बिस्तर यहां तक की रसोई में रखा राशन भी इसकी भेंट चढ़ गया। जिसके कारण दिनभर लोग घरों की सफाई और बचा हुआ सामान तलाशते रहे। लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह उनके लिए सिर्फ बर्बादी लेकर आई है। इसकी उन्होंने कभी उम्मीद नही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक आए पानी से निचले क्षेत्र में कई मवेशी भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सुबह से ही अपने मवेशियों की तलाश कर रहे किसानों ने बताया कि बाढ़ से उनके कई मवेशी बुरी तरह से घायल हैं, जबकि उन मवेशियों के कई बच्चे भी उन्हें नही मिले है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed