फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The spirit of patriotism was seen in the full dress rehearsal of Independence Day celebrations

Kathua News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Thu, 14 Aug 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 14 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was seen in the full dress rehearsal of Independence Day celebrations
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन खेल स्टेडियम कठुआ में किया गया। कार्यक्रम में एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद एडीडीसी ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न सुरक्षा बलों व शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में सजी 51 टुकड़ियों वाली परेड की अगुवाई परेड कमांडर डीवार्डएसपी अमीन भट्ट ने की। उनके साथ परेड के द्वितीय कमान अधिकारी पीएसआई प्रिंस जसरोटिया जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, वन सुरक्षा बल, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और स्कूलों के टुकड़ियों के साथ जब कदमताल करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, स्प्रिंग डेल्स स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एएसपी कठुआ राहुल चाढ़क, एडीसी विश्वजीत सिंह, एसीआर कठुआ विश्व प्रताप सिंह, जिला अधिकारीगण, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed