फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The cold increased due to rain, snowfall on the mountains

बारिश से ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी

विज्ञापन
The cold increased due to rain, snowfall on the mountains
जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी के दंडी गुट्टू में बर्फबारी का नजारा। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। सोमवार से जिले के पहाड़ी इलाकों में जहां बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बुधवार को लगातार दूसरे दिन दूर दराज पहाड़ों पर हिमपात दर्ज किया गया है। डंडी गुट्टू, संदरूण, कमलोह गला, छत्रगलां, नुकनाली धार समेत अन्य कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे जाने के बाद बर्फबारी का दौर रुक रुक कर जारी है। कई इलाकों में आधा फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है। छत्रगलांट टॉप पर डेढ़ फुट तक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दूसरे दिन भी दिनभर बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। शाम छह बजे तक लगभग 18 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी। पहाड़ी इलाकों में बारिश का पैमाना कहीं अधिक रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों के लोग सर्दी से बचने के लिए कांगड़ियों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बनी के बाजार में कांगड़ियों की मांग बढ़ गई है। उधर, गरम कपड़ों की बिक्री भी जोंरों पर है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी बारिश की संभावना है। उधर, बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल है। फाल्ट आने से दूर-दराज इलाकों में लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed