फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tell people about the ill effects of tobacco by organising street plays and rallies

Kathua News: रैली निकालकर लोगों को बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव

Sun, 01 Jun 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tell people about the ill effects of tobacco by organising street plays and rallies
तंबाकू निषेध दिवस पर जीएमसी कठुआ परिसर में जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत : संवाद - फोटो : kathua news
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जीएमसी कठुआ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना के मार्गदर्शन में किया गया। इसकी शुरुआत परिसर स्थित एएनएमटी स्कूल से निकाली गई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने तंबाकू छोड़ें – जीवन बचाएं जैसे नारे लगाते हुए सहायक अस्पताल परिसर से होते हुए अकादमिक ब्लॉक तक मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मियों, प्रशिक्षु स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन न करने और इसके प्रति जनजागरण करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में एएनएमटी स्कूल के प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने तंबाकू से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को सशक्त ढंग से दर्शाया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने तंबाकू सेवन से होने वाले संक्रामक रोगों के प्रसार पर प्रकाश डाला।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम चंद ने बताया कि तंबाकू का सेवन धीरे-धीरे आदत बन जाता है, जिससे प्रजनन क्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जीएमसी कठुआ में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का लाभ उठाकर इस बुराई से छुटकारा पाएं।

उधर, ब्लॉक स्तर पर भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीमों ने स्कूलों और संस्थानों में जागरूकता व्याख्यान दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed