फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Teach children the correct technique of cleaning and brushing their teeth

Kathua News: दांतों की सफाई व ब्रश करने की सही तकनीक बताई

Thu, 17 Apr 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Teach children the correct technique of cleaning and brushing their teeth
बनी। हाई स्कूल पनियालग में पीएम श्री योजना के तहत डेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को दांतों की नियमित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञ मनोज कुमार ने बच्चों को दांतों की सफाई और ब्रश करने की सही तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुबह और रात ब्रश करने की आदत डालने की सलाह दी। साथ ही बताया कि गलत ब्रशिंग तकनीक से दांतों और मसूड़ों को नुकसान हो सकता है। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि बचपन से ही अगर सही तरीके से दांतों की देखभाल की जाए तो भविष्य में होने वाली कई दांत संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इस अवसर पर 300 से अधिक छात्रों को पीएम श्री स्कीम के तहत टूथब्रश और टूथपेस्ट का वितरण किया गया और कार्यक्रम में सिखाई गई बातों को घर पर अमल करने पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed