फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students should make yoga an integral part of their daily routine

विद्यार्थी अपने जीवन में योग को दिनचर्या का अटूट अंग बनाएं

विज्ञापन
Students should make yoga an integral part of their daily routine
कठुआ। विद्यार्थियों को जीवन में योग की महत्व पर राजकीय डिग्री कॉलेज कठुुआ में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कॉलेज के वुमेन स्टडीज सेंटर की ओर से आयोजित कार्यशाला के दौरान आयुर्वेद और योग चिकित्सक डा. गुरू शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान डा. गुरू शर्मा ने बहुमुखी विकास के लिए योग को अपनी नियमित दिनचर्या का अटूट अंग बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि योग को अपनाकर विद्यार्थी अपने निजी जीवन, शिक्षा, पारिवारिक व सामाजिक दायित्व के बीच में संतुलन बनाकर स्वस्थ, शांत व सुखी जीवन जी सकता है।
विज्ञापन

आरोग्य और विकासशील राष्ट्र के निर्माण में शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ मानसिक व भावनात्मक संतुलन होना अनिवार्य है और इसके लिए योग के सिवाय कोई और पद्धति उपलब्ध नहीं है। विद्यार्थी योग को अपनाकर अपने जीवन को प्रसन्न बनाएं, साथ ही समाज में नशे व अन्य कुरीतियों में भटके हुए युवाओं व साथियों को भी मार्गदर्शन करें। कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के दौरान वुमेन स्टडीज सेंटर की समन्वयक प्रो. रचना ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता का अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों को कार्यशाला से अर्जित होने वाले ज्ञान अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान प्रो. रितु, डा. पूनम, डा. आरती, डा. ईशा, डा. पूजा, डा. कमल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डा. गुरू को कालेज प्रशासन की तरफ़ से स्मृति चिह्न भेंट किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed