फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: हिल्स व्यू राजोरी जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
sports news
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैन ऑफ द मैच रहे ​खिलाडी को सम्मानित करते शहीद परिवार के सदस्य।  - फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैन ऑफ द मैच रहे ​खिलाडी को सम्मानित करते शहीद परिवार के सदस्य।
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पुलिस मॉर्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हिल्स व्यू राजोरी की टीम का चैंपियंस क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ की टीम के साथ मुकाबला हुआ। इसमें हिल्स व्यू राजोरी ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन

नॉकआउट आधार पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान हिल्स व्यू राजोरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें दीक्षांत कुंडल ने 44 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि अंकित ने 22 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन का योगदान दिया। 177 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंपियंस क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ की टीम शुरू से ही दबाव में रही। इस दौरान लगातार गिर रहे विकेट के कारण पूरी टीम 19.1 ओवर में 100 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। चंडीगढ़ के हनी एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने विकेट पर रुकने के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करने हुए चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए। इस प्रकार हिल्स व्यू राजोरी की टीम ने इस नॉकआउट आधार वाले मैच को 76 रन के बड़े अंतर से जीत लिया और फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।
विज्ञापन

इस मैच में हिल्स व्यू राजोरी की जीत की आधारशिला रखने वाले अंकित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने मैच के दौरान अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दौरान चार ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर तीन विकेट लिए और साथ ही 22 गेंदों पर 40 रन बनाए। इस मौके पर शहीद वेलफेयर कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह सलाथिया ने बताया कि गत 18 दिसंबर को 24 टीमों के साथ शुरू हुई क्रिकेट की इस प्रतियोगिता अब अपने महामुकाबले के दौर में पहुंच गई है। इसमें अब हिल्स व्यू राजोरी और वर्मा इलेवन साहनेवाल की टीम के साथ फाइनल तय हो गया है। आठ जनवरी को इसी स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह महामुकाबला करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed