फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: रॉयल क्रिकेट क्लब का किशनपुर प्रीमियर लीग पर कब्जा

विज्ञापन
sports news
वॉलीबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।  - फोटो : वॉलीबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने महानपुर की टीम को 12 रन से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीतने वाली महानपुर की टीम को चांदी का सिक्का इनाम के तौर पर दिया गया। महानपुर की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम अंतिम ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉयल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अक्षत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं महानपुर के गेंदबाज मनु ने तीन और हैप्पी ने दो विकेट हासिल किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानपुर की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और 14वें ओवर में टीम 93 बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉयल क्रिकेट क्लब ने 12 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। महानपुर के बल्लेबाज बिन्नी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शानू ने तीन और पवन ने दो विकेट हासिल किए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रॉयल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शानू को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 40000 रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता रहने वाली टीम को 30000 रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और मेडल इनाम के तौर पर दिए गए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महानपुर के खिलाड़ी हैप्पी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे खिलाड़ी को 5100 रुपये की नकद राशि इनाम के तौर पर दी गई। आयोजक रिकी, देवेंद्र, मोहित और भानू ने बताया कि किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 2 में इस वर्ष अलग-अलग इलाकों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed