{"_id":"627c1fa3d733e5251561cb24","slug":"sports-kathua-news-kathua-news-jmu259623618","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में खरोट की टीम ने त्रिडवां स्कूल को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में खरोट की टीम ने त्रिडवां स्कूल को पछाड़ा
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर जोन में इंटर स्कूल जोन स्तरीय खेलें हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट में करवाई जा रही हैं। मंगलवार को दूसरे दिन अंडर-14 व 17 में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। मंगलवार को 316 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट में अंडर-14 खो-खो मैच में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट की टीम ने जम्मू संस्कृति स्कूल के खिलाड़ियों को मात दी। अंडर-17 खो-खो मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट की टीम ने हाई स्कूल त्रिडवां की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अंडर-14 के वॉलीबाल मैच में राजकीय हाई स्कूल जंगलोट की टीम ने मिडिल स्कूल जगतपुर की टीम को हराया। अंडर-17 में आरएस गोल्डन स्कूल ने राजकीय हाई स्कूल जंगलोट को हराया। कबड्डी में हायर सेकेंडरी स्कूल कीड़ियां की टीम ने मिडिल स्कूल कुथलैड़ को हराया। खेल अधिकारी ताराचंद ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता वीरवार को भी जारी रहेगी। उधर, महानपुर स्कूल में बुधवार को 77 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। संवाद
-------
वॉलीबॉल में हायर सेकेंडरी
स्कूल बिलावर ने मारी बाजी
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से नाज खेल मैदान में करवाई जा रही जोनल खेलों में मंगलवार को वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गए। अंडर 17 वॉलीबाल मैच में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की टीम ने गार्डन ऑफ चिल्ड्रन हाई स्कूल देवल को हराया। कबड्डी में हाई स्कूल सुकराला ने हाई स्कूल देवल को शिकस्त दी। खो-खो में हाई स्कूल गढ़ मालती ने सत्या मॉडल हाई स्कूल बिलावर को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अंडर-14 वॉलीबॉल में मिडिल स्कूल माजरा की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी में मिडिल स्कूल डांबरा, खो-खो में मिडिल स्कूल किशनपुर, बैडमिंटन और स्कीपिंग में हाई स्कूल बनहोड़ के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। खेल अधिकारी बिलावर भूषण कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। संवाद