फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports,kathua news

संसदीय क्षेत्र खेल स्पर्धा का आगाज कल से

विज्ञापन
sports,kathua news
कठुआ। कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद अब जिले में पाबंदियों को कम किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक और खेल गतिविधियां भी शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार से शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में संसदीय क्षेत्र खेल स्पर्धा का आगाज होगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार बताया कि जिला प्रशासन ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। पहले दिन की प्रतियोगिता में इंटर पंचायत खेल स्पर्धा के तहत प्रदर्शनी मुकाबले करवाए जाएंगे। इनमें अलग-अलग आयु वर्ग में लड़कियों और लड़कों के वॉलीबाल व कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे। संसदीय क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों में इसी तरह से पंचायत स्तर की प्रतिस्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिले में इसके लिए कार्यक्रम के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 20 फरवरी तक प्रतिभागियों के पंजीकरण होंगे। इसके बाद 21 फरवरी से 10 मार्च तक गांव स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 11 मार्च से 20 मार्च तक ब्लॉक स्तरीय मुकाबले होंगे। 21 मार्च से 30 मार्च तक जिला स्तरीय ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले होंगे। इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता के दौरान चुने गए खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा। 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जिलों के बीच खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने और उन्हें अधिक प्रतिभावान बनाना है, ताकि अवसर मिलने पर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed