{"_id":"614cc6408ebc3efabd0c0e94","slug":"sport-news-kathua-news-jmu2442849169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी कूद और साइकिलिंग मुकाबलों में पुरुषोत्तम रहे सर्वोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी कूद और साइकिलिंग मुकाबलों में पुरुषोत्तम रहे सर्वोत्तम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। वीरवार को कठुआ जोन के अंतर्गत बॉक्सिंग, फेंसिंग, टेनिस और क्रिकेट के ट्रायल और रस्सी कूद के मुकाबले राजकीय डिग्री कॉलेज में कराए गए।
वहीं, शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में स्पीड बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिताओं के दौरान पूरे जोन से आए 92 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह और जियालाल की मौजूदगी में हुए अंडर-14 वर्ग के रस्सी कूद मुकाबले में माउंट लिट्रा स्कूल कठुआ के राघव शर्मा ने जीत हासिल की। वहीं, अंडर-17 वर्ग के इस मुकाबले में डीएवी लच्छीपुर के अमन शर्मा विजेता बने। इसी आयु वर्ग में रोप स्किपिंग बैक मुकाबले में केवी कठुआ के निशांत और साइकिलिंग में सेंट जेवियर कन्वेंट स्कूल के हरि शर्मा विजेता रहे।
अंडर-19 रस्सी कूद और साइकिलिंग मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के पुरुषोत्तम पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा, अंडर-14 महिला वर्ग में रस्सी कूद मुकाबले में मिडिल स्कूल कालीबाड़ी की रागिनी शर्मा पहले स्थान पर रहीं। वहीं, रोप स्किपिंग बैक का मुकाबला होली फैमिली कन्वेंट स्कूल नगरी परोल की अवंतिका ने जीता। जबकि, साइकिलिंग का मुकाबला हाई स्कूल नगरी की रितिका ने अपने नाम किया।