{"_id":"6d6a8e82996628f71f38faed717ce224","slug":"sixteen-registered-in-the-effort-to-call-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयास में दर्ज हुई सोलह कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयास में दर्ज हुई सोलह कॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिला प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम के दौरान जिला के विभिन्न भागाें से 16 कॉलरों ने अपनी समस्याएं दर्ज करवाईं। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मनमोहन सिंह ने लोगों की समस्याएं फोन के माध्यम से सुनने के बाद अधिकारियों को जल्द से जल्द हल करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
प्रयास के दौरान हटली के सरपंच ने राशन की कालाबाजारी के मामले को जिला प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि इलाके के कई परिवारों को राशन मुहैया नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ डीलर की मनमानी की शिकायत भी की गई। वहीं वार्ड तेरह से कालर ने पेयजल समस्या को लेकर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त से हल करवाने की मांग की गई। बसोहली के वार्ड चार से तिलक राज ने बताया कि इलाके का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिन से खराब है जिसे बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
वार्ड दो से कालर ने बताया कि जेल के नजदीक नाले के ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। वार्ड ग्यारह से मेहुल ने बताया कि इलाके की स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही जिन्हें बदला जाना चाहिए।
खरोट से कालर ने सड़क के अधूरे काम को पूरा करने की मांग की। वहीं अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के संबंध में जवाब तलब किए। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं को निर्धारित समय अवधि के भीतर हल किया जाए।