फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sita-haran and Jatayu-Ravana war staged

सीता-हरण और जटायु-रावण युद्ध का मंचन किया

विज्ञापन
Sita-haran and Jatayu-Ravana war staged
कठुआ में आयोजित रामलीला मंचन में भाग लेते कलाकार। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। मंगलवार को बसोहली रामलीला में राजा दशरथ का अंतिम संस्कार, अत्री व अगस्त्य ऋषि से भरत मिलाप, पंचवटी में शूपर्णखा की लक्ष्मण द्वारा नासिका काटना, सीता हरण, जटायु रावण का युद्ध आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला के आरंभ में यह दर्शाया गया कि भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल गए होते हैं पिता की मौत का समाचार देने के लिए अयोध्या से एक मंत्री को भेजा जाता है जो तुरंत उन्हें अयोध्या लेकर आता है। भरत और शत्रुघ्न अयोध्या पहुंचते ही वहां का रंग ढंग देखकर हैरान हो जाते हैं और इसका जवाब लेने के लिए अपनी माता कैकेयी के पास पहुंचते हैं और अयोध्या का हाल पूछते हैं। कैकेयी धीरे-धीरे सारी बात भरत को बताती हैं कि मैंने राम के राजतिलक के बदले तुम्हारा राज पाठ व राम को 14 वर्ष का वनवास तुम्हारे पिता से मांग लिया। जिसको राजा दशरथ सहन नहीं कर सके और उनकी मौत हो गई। माता की यह बात सुनकर भरत अत्यंत क्रोधित हो जाते हैं। जिसके बाद भरत-शत्रुघ्न अपने परिवार की सहमति से राम को जंगलों से वापस लाने के लिए जाते हैं । जिसके बाद भगवान राम और भरत का मिलाप का मंचन किया गया इसको देखकर दर्शक अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए और भावविभोर हो गए। रामलीला के दूसरे भाग में लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा का विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया जाता है, जिसके बाद लक्ष्मण सूपर्णखा की नाक काट देता है। सूपर्णखा अपने भाई रावण को जाकर यह बात बताती है। इसके बाद रावण क्रोध में आकर सीता का हरण कर लेता है। इससे पहले मारीच हिरण की लीला का भी मंचन किया जाता है। जटायु और रावण युद्ध का भी मंचन किया गया। इन लीलाओं को देखकर भक्त भावविभोर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed