{"_id":"67953b5330efbedce203d448","slug":"sharp-shooter-deployed-for-terrorists-security-increased-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-116872-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आतंकियों के सफाए के लिए शार्प शूटर तैनात, जिले में सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आतंकियों के सफाए के लिए शार्प शूटर तैनात, जिले में सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
लखनपुर में प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों की जांच करते सुरक्षा बल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बिलावर। गणतंत्र दिवस को लेकर जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं। इसके साथी ही आतंकियों के सफाए के लिए पहाड़ों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं।
बिलावर में सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल जंगल में तलाशी अभियान चला रहा हैं। सुरक्षाबलों की ओर से सितंबर के अंत से ही क्षेत्र में छिपे आतंकियों की तलाश में अभियान चलाए जा रहे हैं। खास तौर से जिन स्थानों पर गणतंत्र दिवस को लेकर समारोह हैं, उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आतंक के खिलाफ आपरेशन में लोहाई मल्हार ब्लॉक, डुगैन और बनी में शार्प शूटर पैनी नजर बनाकर रखे हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। पहाड़ी इलाकों की मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों और अन्य व्यस्त चौकों पर दिनभर सुरक्षाकर्मी वाहनों की जांच करते रहे। पहाड़ी इलाकों में पैदल चलने वालों तक की जांच की गई। उधर, कठुआ में भी सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। सैन्य संस्थानों के साथ ही पुलिस संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आईबी से सटे संपर्क मार्ग गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सील कर दिए गए हैं। पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सितंबर से जंगलों में छिपे हैं आतंकी, वीडीजी की सक्रियता बढ़ाई : सितंबर से ही आतंकी जिले के पहाड़ी इलाकों में शरण लिए बैठे हैं। आतंकियों की बिलावर के दूर-दराज इलाकों में मूवमेंट और मौजूदगी स्थानीय मदद की ओर साफ इशारा करती है। सुरक्षाबल आतंकियों को घेरने और ढेर करने के लिए रोजाना तलाशी अभियान चला रहे हैं।
बीते 15 दिन में बिलावर के डुगैन ब्लॉक के इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबल सतर्क हैं। लगातार आतंकी मददगारों से पूछताछ भी चल रही है। सुरक्षाबलाें ने (विलेज डिफेंस गार्ड) वीडीजी को सक्रिय करने के साथ ही एक बार फिर इन इलाकों में ह्यूमन इंटेलीजेंस को बढ़ाया है।