फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sharp eyes on every inch of the security forces

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर

Mon, 23 Jan 2017 01:39 AM IST
kathua
kathua Updated Mon, 23 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sharp eyes on every inch of the security forces
जांच पड़ताल करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के बीच सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के तमाम शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ बड़ी इमारतों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। गणतंत्र दिवस को लेकर अतिरिक्त नाकेबंदी के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय सीमा से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे तक आने वाले रास्तों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन


जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि रविवार से ही नाकेबंदी के दौरान सभी वाहनों के साथ साथ हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। हाई अर्ल्ट के साथ-साथ समारोह को ध्यान में रखते हुए पुलिस जवानों को नाकेबंदी के साथ-साथ जांच के बिना किसी को छोड़ने के लिए मना किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की पहली पंक्ति का सुरक्षा का घेरा तो है ही, भीतरी इलाके में सेना, एसओजी, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त रूप से तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि निभिन्न नालों व दरियाओं को पहले से ही खंगाला जा चुका है। इसके साथ ही रेलवे ब्रिज और सीमा की ओर जाने वाले रास्तों पर नजर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed