फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shamsher and Lucky Pehelwan became the winners

शमशेर और लक्की पहलवान बने विजेता

विज्ञापन
Shamsher and Lucky Pehelwan became the winners
बुद्धि गांव में आयोजित वार्षिक दंगल में दमखम आजमाते पहलवान। संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। कंडी क्षेत्र के गांव बुद्धि में स्थानीय दंगल कमेटी की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। गत वर्ष कोरोना के चलते स्थगित इस आयोजन में इस बार जम्मू कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा के पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांवों के जौहर दिखाए। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

दंगल में बड़ी माली का मुकाबला दीनानगर के शमशेर पहलवान ने जालंधर के आकाश पहलवान को हराकर जीता। वहीं, छोटी माली में पठानकोट के लक्की पहलवान ने अपने ही शहर के मिंदा को मात दी।
विज्ञापन

रोमांचक रहे बड़ी माली का दंगल मुकाबले ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। जिसमें दीनानगर के शमशेर पहलवान ने जालंधर के आकाश पहलवान को पटखनी देकर विजय हासिल की। विजेता को आयोजक कमेटी ने 12 हजार और उपविजेता को 9 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। जबकि छोटी माली के दंगल में पठानकोट के लक्की पहलवान का मुकाबला पठानकोट के मिंदा पहलवान के साथ हुआ। जिसमें लक्की पहलवान ने मिंदा को हराकर छोटी माली पर कब्जा किया। विजेता को 6 हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के प्रधान व गांव के सरंपच ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दंगल का आयोजन करीब सौ साल से हो रहा है। जिसे वर्तमान में युवा भी आगे बढ़ा रहे हैं। दंगल में युवाओं की भागीदारी उन्हें कई प्रकार के अनैतिक कार्यों से दूर करती है वहीं नशाखोरी के प्रभाव से बचे रहते हैं। उन्होंने बताया कि दंगल में राज्य के अलावा पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से पहलवान भाग लेने आते हैं। हर वर्ष दंगल में दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। गत वर्ष कोरोना के कारण आयोजन को स्थगित रखा गया था जिसे इस बार संक्रमण कम होने के बाद दोबारा आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed