फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Seven new cases of dengue in the district

जिले में डेंगू के सात नए मामले

विज्ञापन
Seven new cases of dengue in the district
शहर के वार्ड 6 में फॉगिंग करता नप कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में डेंगू का कहर जारी है। कठुआ शहर समेत आसपास के इलाकों से अबतक 40 से अधिक लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया जा चुका है। वहीं एक महिला की मौत भी डेंगू से हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में जहां चार लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है वहीं पंजाब में इलाज करवा रहे तीन अन्य लोग भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डेंगू से बचाने के दावे पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। इस बार डेंगू को लेकर जिले में न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही नगर परिषद की ओर से कोई पूर्व तैयारी सुनिश्चित की गई थी। मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आया जिसके बाद एका-एक मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। अमूमन बरसात के सीजन के तुरंत बाद शहर में फॉगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती थी। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क किया जाता था लेकिन इस बार नवरात्र से मंदिरों में फॉगिंग शुरू की गई। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू के सामने आ रहे मामलों को नगर परिषद से साझा नहीं किया। नतीजतन डेंगू के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। जिले में कई लोग ऐसे हैं जिनका इलाज निजी स्वास्थ्य संस्थानों में जारी है और वे डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मलेरिया विंग की टीमों ने स्प्रे अभियान को जारी रखा है। शहर के वार्ड पांच से एक और चार से दो मामले सामने आए हैं जिनका इलाज पंजाब में चल रहा है। इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मंगलवार को जंगलोट के रोहड़, सीटीएम कॉलोनी, गोविंदसर गांव और लच्छीपुर से डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed