फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   School of small children found open in violation of disaster management rules

आपदा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन कर खुला मिला छोटे बच्चों का स्कूल

विज्ञापन
School of small children found open in violation of disaster management rules
लखनपुर जोन में सरकारी नियमों की अनदेखा कर खुले स्कूल का निरीक्षण करते जिला के मुख्य शिक्षा अधिका? - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना महामारी के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर शासन की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन में जहां सिर्फ दसवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ही सशर्त स्कूल खोले गए हैं, वहीं सोमवार को नियमों के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ प्रकाश लाल थापा ने लखनपुर के एक निजी स्कूल में जांच के दौरान छोटे बच्चों की उपस्थिति स्कूल में पाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्कूल प्रबंधन को जहां कड़ी चेतावनी जारी की है, वहीं मामला जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के संज्ञान में लाने की बात भी कही। जोनल शिक्षा अधिकारी को स्कूल को बंद करवाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी संभावित लहर में छोटे बच्चों पर इसके सबसे अधिक असर को देखते हुए शासन की ओर से छोटी कक्षाओं को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा ने बताया कि स्कूलों में शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन की जांच करने के लिए वह लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। लखनपुर के निजी स्कूल का दौरा भी उसी की एक कड़ी है। जहां पर शासनादेश का उल्लंघन होता पाया गया है। जिसके बाद उन्होंने जोनल शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से स्कूल को बंद करने के आदेश दिए है। इसके अलावा अगली कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed