{"_id":"691f6ab209b1a82528021527","slug":"rs-3-crore-will-improve-the-appearance-of-six-police-stations-kathua-news-c-201-1-knt1009-126384-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन करोड़ रुपये से सुधरेगी छह पुलिस थानों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन करोड़ रुपये से सुधरेगी छह पुलिस थानों की सूरत
विज्ञापन
दशकों पहले बने जिले के छह खस्ताहाल हो चुके पुलिस थानों के जीर्णोद्धार करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस विभाग ने इन इमारतों की सूरत बदलने के लिए 3 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस राशि से थानों के नजदीक बने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के आवासीय क्वार्टर को भी दशा सुधारी जाएगी।
पुलिस निर्माण विंग से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन-तीन थाने जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाके से लिए गए है। जिसमें पहाड़ी इलाके के पुलिस थाना बिलावर, मल्हार और बनी शामिल है। जबकि मैदानी इलाके कठुआ, लखनपुर और हीरानगर थाने की मरम्मत कार्य किया जाएगा। इन थानों की मरम्मत कार्य पर कुल 2 करोड़ 93 लाख 63 हजार की राशि खर्च होगी। जिसमें से थाना इमारतों और आवासीय क्वार्टर पर 2 करोड़ 68 लाख 80 हजार की राशि खर्च की जाएगी। जबकि सभी थानों में बिजली कार्यों पर 24 लाख 83 हजार का खर्च आएंगा। अधिकारियों के अनुसार, इमारतों के मरम्मत कार्य संबंधित ठेकेदारों को आवंटित किए जा चुके है। जबकि बिजली के मरम्मत कार्य जल्द आवंटित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि खस्ताहाल इमारतों का जीर्णोद्धार होने से न केवल थाना प्रभारियों को बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल पाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वित्त वर्ष में पुलिस इमारतों के ढांचागत विकास पर खासकर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी अधिक प्रभावी ढंग से सेवाएं दे पाए।