फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road

खस्ताहाल सड़क पर पैदल चलना दूभर

विज्ञापन
road
हीरानगर। कंडी क्षेत्र में दो पंचायतों छन्न दित्याल और चंदवा को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत 17 वर्षों से नहीं हुई है। सड़क खस्ताहाल होने के कारण लोगों का पैदल चलना दूभर हो रहा है। यहीं कारण है कि गांव में यातायात की सुविधा भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इस बारे में पंच बलबीर सिंह ने बताया कि सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। वर्ष 2005 से लोग इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से यह सड़क अब गड्ढे का रूप ले चुकी है। सड़क की हालत की वजह से दोनों पंचायतों के लोगों को एक दूसरी पंचायत में जाने के लिए दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। जो सफर लोग पांच मिनट में तय कर सकते हैं, मजबूर होेकर आधे से एक घंटे में पूरा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार की ओर से चलाए गए बैक टू विलेज कार्यक्रमों में अपनी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है। जिसकी वजह से अब लोगों में नाराजगी है। लोग कभी भी सड़कों पर बैठकर सरकार का विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा देवी ने कहा बदहाल सड़क की वजह से गांव में यातायात की सुविधा नहीं है। पैदल चलकर दूसरी जगह से बस सेवा लेनी पड़ती है। यही नहीं स्कूल बस चालक भी इस गांव में आने से कतराते हैं। जिसकी वजह से बच्चों को गांव से कुछ दूरी पर उतार दिया जाता है और वह पैदल घर पहुंचते हैं। जहां एक तरफ सरकार हर गांव को अच्छी सड़क सुविधा देने के दावे कर रही है, वहीं हम वर्षों से इस सुविधा के लिए तरस रहे हैं। बिंदर सिंह ने कहा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन यहां कोई विकास नहीं है। आज भी लोग अच्छी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। अगर सड़क की मरम्मत हो जाए तो छन्न दित्याल, चंदवा और सहसवां पंचायतों का सीधा संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed