फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Remembering Sheikh Mohammed Abdullah on his birth anniversary

शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को जयंती पर किया याद

विज्ञापन
Remembering Sheikh Mohammed Abdullah on his birth anniversary
मढीन में शेख अब्दुल्ला अमर रहे के नारे लगाते नेंका नेता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 116वीं जयंती पर मढीन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेकां के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल कुंडल ने कहा रियासत के लोग कभी भी शेख मोहम्मद को नहीं भूल सकते। उन्होंने यहां के गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए बहुत से ऐतिहासिक फैसले किए। इन्हीं में से एक भूमि सुधार का निर्णय था, जिसमें रातों-रात गरीब लोग जमीनों के मालिक बने। जो दूसरों के खेतों में मजदूरी करते थे उन्हें मालिक बनाया गया। इस तरह का ऐतिहासिक फैसला लेने का शायद ही आज किसी नेता में दम हो। आज तो गरीब लोगों से जमीन छीनने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रदेश की बेहतरी के लिए हम सब मिलकर काम करें। जो सियासी पार्टियां अनुच्छेद 370 को हटाकर यहां दूसरे राज्यों के लोगों को बसा कर अपना वोट बैंक पक्का करना चाहती हैं उनकी निशानदेही करें। 370 हटाकर हमारी पहचान छीन ली गई है, उसे वापस लेने के लिए हम सबको धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा और यही शेख अब्दुल्ला को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के जिला अध्यक्ष शाम नारायण मेहता, महिला विंग की जिला अध्यक्ष आशु राजपूत, तारा रानी, राजकुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed